व्यक्ति ने लगाया पड़ोसी पर महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर शराब पीकर गाली गलौज व महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में साहूकारा लाइन निवासी एडवोकेट दिनेश चन्द्र बल्यूटिया ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाला अमित सक्सेना उर्फ डब्बू पुत्र किशन सक्सेना आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता रहता है। इतना ही नहीं वह महिलाओं से भी अश्लील बातें करता है। जिसके चलते मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली अमावस्या 2026, सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, छायादार पेड़ का पौधा लगाएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440