जंगल बचाने की मुहिम को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान, 130 इको कुमाऊं को मिला प्रशंसा पुरस्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको कुमाऊं को राज्य सरकार ने उसके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में यूनिट को मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया।
यूनिट की ओर से कमांडेंट कर्नल गौरव नेगी और आनरेरी लेफ्टिनेंट कुलदीप सिंह ने प्रशंसा पत्र ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर इको टास्क फोर्स के पर्यावरण संरक्षण अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से निभानी होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

पौधे लगाने से लेकर उन्हें पेड़ बनाने तक की जिम्मेदारी
130 इको टास्क फोर्स का काम केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। यूनिट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाने के साथ-साथ कई वर्षों तक उनकी देखरेख और संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है। यही वजह है कि कुमाऊं क्षेत्र में चल रहे इन अभियानों को पर्यावरण संरक्षण की जमीनी मुहिम के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं, 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का खतरा, 14 अगस्त तक अलर्ट

कुमाऊं मंडल में इको टास्क फोर्स की दो यूनिट देहरादून और पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। इनके माध्यम से हर वर्ष विभिन्न प्रजातियों के आठ लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाता है और लगाए गए पौधों की करीब पांच वर्षों तक देखभाल की जाती है। मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार यूनिट के इन्हीं निरंतर प्रयासों, पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता और हरित आवरण बढ़ाने में योगदान की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क

स्थानीय संगठनों ने जताई खुशी
130 इको टास्क फोर्स को राज्य के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने पर स्थानीय स्तर पर भी खुशी जताई गई है। किसान भूषण पुरस्कार प्राप्त पूर्व सूबेदार केशवदत्त मखौलिया, मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति तथा इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स सहित विभिन्न संगठनों ने यूनिट की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिले इस सम्मान को पिथौरागढ़ और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए भी गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440