महिलाओं के साथ DJ पर डांस कर रहा था शख्स, अचानक आ गई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, वाराणसी। सर्दिया आते ही हार्ट अटैक से मौत की घटनाएं काफी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स की मौत अचानक डांस करते हो गई। यह तब हुआ जब वह डीजे पर डांस कर रहा था और उसके साथ कई महिलाएं भी डांस कर रही है।

वाराणसी का है पूरा मामला –
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है। यहां स्थित पिपलानी कटरा के औघड़नाथ तकिया में एक शादी का प्रोग्राम था। इसी में शामिल होने के लिए मनोज कुमार विश्वकर्मा नामक शख्स भी आया हुआ था। यह प्रोग्राम बीते 25 नवंबर का था जिसका पूरा वीडियो अब सामने आया है। शादी में एक तरफ डांस का कार्यक्रम भी चल रहा था और यह शख्स भी वहां पहुंच गया।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वीडियो में दिखा कि यह शख्स जब डांस कर रहा था तब उसके साथ कुछ अन्य लोग और महिलाएं भी डांस कर रही थी। इसी दौरान एक झटके में वह गिरा और फिर उठ नहीं पाया। मौके पर ही तत्काल शख्स की मौत हो गई। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी जान निकल जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार विश्वकर्मा नामक इस शख्स की उम्र 40 साल थी। हैरानी की बात यह है कि शख्स को कोई बीमारी भी नहीं थी। उनके जानकार लोगों का कहना है कि वह बहुत खुशमिजाज किस्म के आदमी थे। फ़िलहाल यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440