रोडवेज कर्मचारियों का प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप, ज्ञापन प्रेषित कर दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इसे लेकर सहायक महाप्रबंधक को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की काठगोदाम शाखा की बैठक मंगलवार को यहां आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों का शोषण करने पर तुला हुआ है। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपनी मांगों से लगातार प्रबंधन कोअवगत कराते रहे हैं, लेकिन मांगों के निराकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों का निराकरण करने के बजाय, प्रबंधन उल्टा कर्मचारियों का शोषण करने पर उतारू हो चुका है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान काठगोदाम सहायक महाप्रबंधक को 12 सूत्रीय मांग पत्र भी प्रेषित किया गया। कहा गया कि यदि जल्द ही मांगों का निस्तारण न हुआ तो यूनियन आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी डिपो प्रबंधन की होगी। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट व संचालन शाखा मंत्री मनोज भट्ट ने किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ,शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शाखा मंत्री मनोज भट्ट, प्रदीप शर्मा, शशिकांत गौतम, निर्मल जोशी, मो. रेहान, संदीप गौतम, सोना राम, नरेश कुमार, सुंदर लाल, सतनाम सिंह, मो. जाहिद, प्रदीप सिंह, गौरव जोशी, दिनेश तिवारी, सूरज बाबू, शिव कुमार, केवेंद्र चौहान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440