हल्द्वानी-रामनगर में मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाली चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरोज गांधी (36 वर्ष), निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   28 मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस के अनुसार 30 जनवरी और 4 फरवरी को मुखानी क्षेत्र में तथा 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं हुई थीं। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध बाइक संख्या यूके-29 ए-2325 से हल्द्वानी की ओर आ रहे हैं। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जबकि बाइक चला रहा आरोपी पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी, विकास कार्यों की करेंगे सीधी निगरानी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों से भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440