मनचलों ने दो युवतियों पर झोंका फायर, बची बाल-बाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जबरन रंग डालने का विरोध करने पर मनचलों ने दो युवतियों पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवतियां बाल-बाल बच गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल, रायफल समेत जिंदा कारतूसों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना होली पर्व पर मुखानी थाना क्षेत्र में घटित हुई।

यहां गंगा इंद्रपुरम बिठौरिया में रहने वाली एक युवती अपनी बहन के साथ स्कूटी में सवार गोकर जजफार्म निवासी अपनी ताई से होली मिलकर वापस लौट रही थी। बताया जाता है कि इस बीच रास्ते में कुछ मनचलों ने युवती व उसकी बहन पर रंग व पानी डाल दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मनचले मजाक करने पर उतारू हो गए। युवती ने घटना की सूचना अपने भाई वत्सल जोशी को मोबाइल पर दी। वत्सल अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो इसी बीच जज फार्म निवासी सतपाल सिंह पुत्र लालमन सिंह ने अपनी छत से लाइसेंसी पिस्टल व राइफल से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। इस पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सतपाल की लाइसेंसी पिस्टल 6 कारतूस व एक राइफल व 6 कारतूस के साथ दो खाली खोखे भी बरामद किए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस पर औपचारिक पौधरोपण से बचें, मानसून के बाद लगाएं पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440