उत्तराखण्ड में लिव इन में रह रही थी मणिपुर की लड़की, दिया बेटी को जन्म, पार्टनर निकला दगाबाज, किया शादी से इनकार

खबर शेयर करें

Manipur girl was living in live-in in Uttarakhand, gave birth to a daughter, partner turned out to be a traitor, refused to marry

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लिव इन में रह रही मणिपुर की लड़की को दगाबाज पार्टनर ने गर्भवती बना दिया। अब लड़की ने बेटी को जन्म दिया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित लड़की ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आरोपी पार्टनर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   85 करोड़ के हाई-टेक डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता-स्वच्छता व्यवस्था पर निदेशक ने जताया संतोष

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहना है कि वह मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली है। उसके परिवार ने उसे देहरादून के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने भेजा था। यहां अपने साथ पढ़ने वाले एक युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया। वहीं आरोप है कि लिव इन रिलेशनशिप में रहते युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने फरवरी में एक बेटी को जन्म दिया और बेटी के जन्म के बाद से युवक ने लिव इन पार्टनर के साथ बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता ने जब युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जब पीड़िता युवक की शिकायत लेकर उसकी मां और बहन के पास पहुंची तो उन्होंने भी पीड़िता को धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी की मां और बहन पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। प्रेमनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440