समाचार सच न्यूज पोर्टल के संरक्षक बने मनीष अग्रवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच न्यूज पोर्टल ने प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को पोटर्ल का संरक्षक व प्रमोटर का नियुक्ति पत्र सौंपा है। सपंादक अजय चौहान ने बताया कि पोर्टल उनसे मार्गदर्शक और सहयोग का आकांक्षी रहेगा। वहीं वे समाचारों के संग्रह में भी उनका साथ देगें। इस अवसर पर बीकानेर स्वीट हाउस में एक सादे समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पोर्टल द्वारा उनके लायक जो भी दायित्व सौंपा जायेगा उसे वे पूरा करेंगे।
इस अवसर पर समाचार सच न्यूज पोर्टल के संपादक अजय चौहान, सहसंपादक नीरू भल्ला, उत्तराखंड प्रभारी फरहत रउफ, सहयोगी संपादक सुशील शर्मा, धीरज भट्ट, संरक्षक एवं भाजपा महिला नगर महिला मंत्री आशा शुक्ला, पारदर्शिता संगठन की जानकी रैगाई मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दो मासूम बहनों को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से बचीं बच्चियां, आरोपी गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440