कुमाऊं के विभिन्न एनजीओ एवं राजनैतिक दलों की संयुक्त बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं के विभिन्न एनजीओ एवं राजनैतिक दलों की संयुक्त बैठक चोफला चौराहा स्थित समाजसेवी डॉ0 रेनू शरण के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। जिससें पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा। बैठक में उत्तराखंड में अपने पैर पसारते विभिन्न प्रकार के नशों पर अंकुश लगाये जाने, उत्तराखंड में कल-कल करती नदियों को गंदगी और सूखने से बचाने तथा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर लगाम लगाये जाने सहित आदि मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में माँ गंगा बचाओ अभियान की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रेनू शरण ने कहा कि इन सभी मुददों पर हमारी संस्था के सभी सदस्य कार्य करेंगे। नैनीताल नगर पालिका सभासद गज़ाला कमाल ने कहा कि वह और उनके सभी साथी उक्त मुददों को समाप्त करने में साथ है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी का कहना था कि उनकी संस्था भी इन मुददों पर जोर-शोर से कार्य करेगी। कात्यायनी फाउन्डेशन संस्था की अध्यक्ष आशा शुक्ला कहना था कि उनकी संस्था महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने पर कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं उत्तराखंड क्रांति दल की महिला नगर अध्यक्ष व समाजसेवी काजल खत्री ने बताया कि उनकी पार्टी इन मुद्दों पर कार्य कर रही है और आगे भी सभी दलों व एनजीओ के साथियों के साथ मिलकर कार्य करेगी। बैठक में यूएस नगर नमो फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शुजाहत खान, मनोरमा बिष्ट, प्रकाश डिमरी, रिंकी जोशी, लक्ष्मी डिमरी, मालती डिमरी और सीमा दुबे उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

बैठक के पश्चात समाजसेवी डॉ0 रेनू शरण ने अपनी टीम के साथ चौफुला स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहें बुजुर्गों का हालचाल जाना। इस दौरान टीम ने वृद्धाश्रम में मदद करने का आश्वासन भी दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440