चौलाई के साग में कई प्रकार की औषधी गुण पाए जाते हैं हैं, फायदे जानकर आप रह जायेंगे हैरान

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चौलाई के साग में कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं चौलाई का साग आपको बाजार में दो कलर का मिल सकता है एक चौलाई हरे रंग का होता है और दूसरे प्रकार का चौलाई लाल रंग का होता है। दोनों प्रकार के साग हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद हैं इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं।

चौलाई के फायदे
औषधि गुणों से भरपूर होता है चौलाई का साग। चौलाई के साग में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कई ऐसी बीमारियां हैं जिनमें चौलाई का साग बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

पेट की समस्या मैं आराम
यदि आप पेट की समस्या जैसे कब्ज गैस आदि से परेशान चल रहे हैं तो आपको चलाई के साथ का सेवन करना चाहिए। चौलाई का साग हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करती है यदि आपके पेट में पथरी हुई है और उसका आकार भी छोटा है तो चलाई के साथ का सेवन करने से आपके शरीर से पथरी को बाहर निकाल देती है।

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वजन घटाने में मददगार
चौलाई का सेवन करने से आपके शरीर में इंसुलिन के स्तर को कम करता है। चौलाई का साग पाचन में थोड़ा समय लेता है जिससे आपको भूख देरी से लगेगी और आपको अपना पेट भरा हुआ लगेगा जिससे आपको अपना वजन करने में मदद मिलेगी।

बालों के लिए फायदेमंद
यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आपको चौलाई के साग का सेवन करना चाहिए क्योंकि चौलाई में लाइसिन और अमीनो एसिड पाया जाता है यह दोनों हमारे बाल को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं और हमारे बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
चौलाई का साग हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है यदि आपकी त्वचा पर खुजली या फिर दाद होता है तो आप उस जगह पर चौलाई के साग को पीसकर लगा ले इससे आपकी त्वचा को बहुत फायदा मिलेगा।

इम्युनिटी बढ़ाता है चौलाई का साग
यदि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है तो आपको चौलाई के साग की सब्जी खाना शुरु कर देनी चाहिए क्योंकि चौलाई के साग में विटामिन सी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   चंद्र ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या है खासकर अंतिम संस्कार के समय

दांत के दर्द में दिलाएं आराम
यदि आप दांतों के दर्द की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आपको चौलाई के साग को पीसकर दर्द वाले भाग में लगाकर रखना चाहिए इससे आपके दांतो के दर्द में आराम मिल सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
यदि आपकी आंखें कमजोर है तो आपको चौलाई के साग का सेवन करना चाहिए क्योंकि चौलाई के साग में विटामिन ब् और विटामिन । पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है इसके सेवन से आपकी आंखें स्वस्थ हो सकती है।

हड्डियां मजबूत करने में सहायक
यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है कैल्शियम की कमी होने से आप की हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं आपको चौलाई के साग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि चलाई के साथ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को कम करता है और आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

शरीर में रक्त के स्तर को बढ़ाने में सहायक
चौलाई साग में प्रोटीन विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है यदि आपके शरीर में रक्त की कमी है तो आपको चौलाई साग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि चौलाई का साग हमारे शरीर के अंदर रक्त को बढ़ाने का काम करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440