विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर 20 लाख रूपये व कार लाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज का दानव दिन प्रतिदिन अपना मुंह सुरसा के सामान फैलाता नजर आ रहा है। लोगों में दहेज को लेकर इतनी भूख बढ़ गयी है कि वह विवाहिता का किसी न किसी रूप में उत्पीड़न कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया कि दहेज लोभी ससुरालियों ने कार व नगदी न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार शिवांगी पुत्री स्व. लक्ष्मण सिंह जो वर्तमान में हरिपुर पूर्वानन्द पोस्ट अर्जुनपुर स्थित मायके में रह रही थी के अनुसार उसका विवाह 17 जनवरी 2019 को प्रज्जवल कुमार रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत निवासी गोविन्द पुरम् हल्दूचौड़ के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिया। साथ ही ससुरालियों की डिमांड पर दस लाख नगद व अन्य जेवरात भी दिये गये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद ही उनके द्वारा विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार घर में उसके पति के अलावा सास गौरा देवी, ससुर लक्ष्मण सिंह, विवाहिता ननद हंसा देवी उससे दहेज में दस लाख व कार लाने का दबाव बनाने लगे और 11 नवम्बर 2020 को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा लालकुआं पुलिस में दी गई तो 2 दिसम्बर को ससुरालियों ने इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति न होने की बात कही, इसके बाद उसका पति उसे कानपुर ले गया। वहां भी उसके द्वारा उसका उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि 6 अप्रैल को भी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर मायके से 20 लाख व कार लाने पर ही घर में कदम रखने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440