शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब निकाला घर से,सुनवाई ना होने पर पीड़िता ने लगायी एसएसपी से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सुनवाई ना होने पर एसएसपी से न्याय की दिलाने की गुहार लगायी है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसे घर से बाहर निकाल दिया है।

एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में देवलचौड़ निवासी महिला ने कहा है कि उसने करीब 14 साल पूर्व अपने पति को छोड़ दिया था। इस बीच देवेंद्र मौर्य पुत्र अनोखे लाल निवासी देवलचौड़ उसके संपर्क में आया और यह कहकर अपने साथ रख लिया कि वह उसके साथ विवाह करेगा। इस बीच आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। देवेंद्र से उसके चार बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व आरोपी ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि वह अब दूसरा विवाह कर रहा है। आरोप यह भी है कि इस मामले में टीपीनगर चौकी पुलिस से शिकायत की गईए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय दिलाये जाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440