विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बी- 2/3 राजकीय मेडिकल कॉलेज कैम्पस रामपुर रोड में रहने वाली युवती ने रूद्रपुर निवासी पति विनोद चन्द्र पाण्डेय, सास चन्द्रा पाण्डे, ननद पूजा व लता पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता। साथ ही सास व ननद दहेज की मांग करते। दहेज के रूप में हल्द्वानी में मकान व नगदी की मांग की जाती। असमर्थता जताने पर उसे मारा पीटा जाता। जिसके चलते कई बार उसका स्वास्थ्य बिगड़ा, लेकिन ससुरालियों ने ईलाज तक कराना मुनासिब नहीं समझा। आरोप है कि पति ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही दहेज की मांग पूरी करने पर ही घर में कदम रखने की बात कही। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440