हल्द्वानी में डंडों से पीट-पीट कर राजमिस्त्री की हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो युवकों ने डंडों से पीट कर राजमिस्त्री की हत्या कर दी। यही नहीं बीच बचाव करने गई बेटी को भी डंडे से पीट दिया, जिससे उसका सर फट गया। फिलहाल हत्या करने वाले दोनों युवक फरार चल रहे हैं। Mason murdered in Haldwani

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। गोधन की पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले।

गोधन की पत्नी का आरोप है कि जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई तो गोधन को डंडों से जमकर पीटा। जहां गोधन सीढ़ी पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा। जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गोधन को मृत घोषित कर दिया। गोधन की बेटी के सिर में 12 टांके लगे हैं। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440