स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क में की गई भारी वृद्धि गरीब विरोधी : माले

खबर शेयर करें

आक्रोशित भाकपा (माले) कार्यकर्ताओें ने किया राज्य सरकार को पुतला दहन

समाचार सच, हल्द्वानी। भाकपा (माले) ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ गुरूवार को बुद्धपार्क में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान माले ने स्वास्थ्य सेवाओं के शुल्क में की गई भारी वृद्धि को गरीब विरोधी बताया।

इस मौके पर माले के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा का कहना था कि त्रिवेन्द्र रावत की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य की अवधारणा को पूरी तरह से खंडित करने पर आमादा है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण करने, अस्पतालों को पी पी पी मोड पर देने और पंजीकरण से लेकर सभी जाँचों के शुल्क में राज्य सरकार द्वारा वृद्धि करने से गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं पाना और भी मुहाल हो जायेगा।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं में दस प्रतिशत शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है जो कि पूरी तरह अस्वीकार्य है। आंदोलन के बूते बने राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिये। उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड के दोनों हल्द्वानी और श्रीनगर के मेडिकल कॉलेजों को दिल्ली स्थित एम्स की तर्ज पर विकसित किया किया जाय।

माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि कितना शर्मनाक है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने नए साल का आगाज सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में भारी शुल्क वृद्धि के साथ किया है। यह आम गरीब लोगों को महंगी स्वास्थ्य सेवाओं को लेने पर मजबूर करने वाला कदम है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में की गई भारी शुल्क वृद्धि तत्काल प्रभाव से वापस ली जाय। यदि फिर भी सरकारी अस्पतालों में की गई शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो राज्य सरकार के खिलाफ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने की मांग पर लंबे संघर्ष की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

पुतला दहन करने में वरिष्ठ माले नेता बहादुर सिंह जंगी, ललित मटियाली, पुष्कर दुबड़िया, मोहन लाल आर्य, हरीश चंद्र सिंह भंडारी, मोहन सिंह, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी जोशी, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की पुष्पा कुडाई, हेमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440