हल्द्वानी में स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में हादसे में मैकेनिक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में किच्छा से फ्रिज ठीक करने आए एक मैकेनिक की सिलेंडर गिरने से मौत हो गई। मिस्त्री विक्की के सिर पर अचानक सिलेंडर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। विक्की की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे और दुकान के मालिक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि दुकान मालिक की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना हुई है, और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440