कोविड-19 में मीडिया ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका : खैरवाल

खबर शेयर करें

डीएम ने मीडिया बन्धुओं का जताया आभार

समाचार सच, रूद्रपुर। जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा कि कोविड-19 में मीडिया ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। मीडिया ने जिस प्रकार से कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु प्रचार-प्रसार दुरस्त क्षेत्रों तक आम लोगों को जागरूक किया वह एक सराहनीय कार्य है।

डीएम खैरवाल ने गुरूवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया बन्धुओं उनके द्वारा दिये गये योगदान को लिये उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी मीडिया कर्मी का आभार जताते हुये कहा कि उन्होंने मीडिया बन्धुओं से अपील की है कि हम सभी मिलकर एक मुहिम चलाये कि ’’हम होगें कामयाब’’ की थीम पर आगे भी लोगों को इसी प्रकार जागरूक करेगें।

उन्हांेने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये दो गज की दूरी एवं मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि सभी लोग दो गज की दूरी, मास्क अनिवार्य व समय समय पर सेनेटाइज एवं अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ रखे ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस संक्रमण से बचा जा सकता है इस लिये प्रत्येक व्यक्ति को स्वंय ही जागरूक होना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज जनपद में जो 80 प्रतिशत से अधिक लोगों की दिनचर्या सुरू हुई है वह सभी के प्रयासों से सम्भव हुआ है। उन्होने सभी से अपील की है कि मास्क के माध्यम से नांक व मुंह को अच्छी तरह से ढके व अपना स्वंय का ध्यान रखे। उन्हांेने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज सभी देश के डाक्टर व वैज्ञानिक कोरोना की दवाई की खोज करने में लगें। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि कुछ समय में कोविड-19 संक्रमण की दवाई मिल सकती है। उन्होंने छोटे बढ़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानांे, रेडी, ठेली वालांे से भी अपील की है कि वे ग्राहको को मास्क व दो गज की दूरी की अहमियत से लोगों को समझाये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल व विभिन्न इलेक्ट्रानिक/प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440