एचएमटी को एम्स अस्पताल बनाने के लिए मिले सीएम से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बंद पड़ी रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री के निष्प्रयोज्य भवन एवं भूमि पर एम्स अस्पताल बनाने की मांग को लेकर भाजपा प्रशिक्षण पूर्व प्रमुख मनोज पाठक ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्रीय जनता जनार्दन, समाजसेवी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से एचएमटी की एम्स अस्पताल की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर उनका हृदय से आभार प्रकट किया। साथ ही कुमाऊँ क्षेत्र के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से विभिन्न पर्यटन स्थलों व पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापार के चलते गुलाबघाटी मार्ग पर अत्यधिक यातायात बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम जनमानस, व्यापारियों एवं टूरिस्टांे को निजात दिलाने हेतु वैकल्पिक मार्ग बनाने का भी अनुरोध किया साथ ही हल्द्वानी रिंग रोड की महत्वाकांक्षी परियोजना को यथाशीघ्र शुरू करवाने की बात भी मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी।

यह भी पढ़ें -   फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं चिया सीड में

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440