समाचार सच, समाचार सच। शहर में चौराहा व सड़कों पर घूमने वाली बेघर गायों के लिए तत्काल गौशाला बनाने की मांग को लेकर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने एक ज्ञापन कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिया। ज्ञापन में उनका कहना था कि हल्द्वानी शहर में गौशाला नहीं होने के कारण से गायों को सड़कों में घूम घूम कर शहर के चौराहों में अपना जीवन गुजर बसर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार इस कारण से शहर की यातायात व्यवस्था भी पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो पाती है जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यातायात बाधित होने से कई बार गाय वाहनों की चपेट में भी आ जाती हैं। जिससे बेघर गायों और राहगीरों की जान माल का खतरा लगातार बना रहता है इसके बावजूद भी नगर निगम की तरफ से आज तक गौशाला बनाने की कोई पहल नहीं की गई है। इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, रितिक साहू, नीलेश गुप्ता, पवन शर्मा, आशा शुक्ला, निकिता शुक्ला, अमन कुमार, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












