समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों का कहना है कि 80 प्रतिशत आबादी ट्यूबवेल से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। लेकिन लगातार गिर रहे जल स्तर से आए दिन सप्लाई बंद हो रही है। मांग की गई कि गौला नदी के पानी को साफ करने के लिए फिल्टर प्लांट बनाया जाए। इस मौके पर क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का ठीक करने की मांग भी उठाई गई। नजूल भूमि में रह रहे गरीब परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग भी उठाई।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, भुवन लोशाली शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















