मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लापता, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में विगत 9 दिन से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य नाबालिग लापता है। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी दिनेश मौर्या का 15 वर्षीय पुत्र राहुल बीती 8 अगस्त को सुबह से बिना बताये घर चला गया। काफी देर तक वापस ना आने पर उसके परिजनों ने ढूंढ खोज की। लेकिन राहुल का कुछ पता नहीं चला। हार कर आज दिनेश मौर्या ने राहुल की बारामदगी के लिये पुलिस की शरण ली। पुलिस ने दिनेश की दी तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर में दिनेश ने बताया है कि उसका पुत्र राहुल मानसिक रूप से बीमार भी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440