मौसम विभाग का 24 घंटे का अलर्ट, 7 जुलाई को नैनीताल जिले के 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात चलते नैनीताल जिले में नदियां व गदेरे उफान पर हैं। इधर मौसम विभाग ने 24 घंटे का भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। तो प्रदेश में अभी 9 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसी के चलते जिलाधिकारी वंदना ने कल यानि 7 जुलाई को नैनीताल जिले में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। डीएम के आदेश में नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

ज्ञात हो कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते यहां कई राजमार्ग बंद हो गये हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर मौसम विभाग की चेतावनी जारी होने के बाद नैनीताल के डीएम वंदना ने 7 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी है। (school closed in Nainital)

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440