मौसम विभाग का 12 जुलाई शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखण्ड में एक फिर बारिश के आसार नजर आ रहे है। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड के नैनीताल में एक दिन 12 जुलाई शुक्रवार को स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। गुरूवार की देर रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर नैनीताल जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ये फैसला लिया है। यहां अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की शीघ्र कृपा बरसती है

बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों में उफान पर है। इस वजह से नैनीताल समेत कई जिलों में 12 जुलाई को स्कूलों की एक दिन की छुट्टी कर दी गई है।

नैनीताल जिले में 12 जुलाई शुक्रवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद-
भारी वर्षा को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 12 जुलाई शुक्रवार को जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तथा समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत सभी स्कूल व विद्यालय बंद रहेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -   बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा: मास्टरमाइंड निकला स्कूल प्रिंसिपल, रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में 12 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440