मौसम विभाग का उत्तराखण्ड में 16 और 17 को रेड अलर्ट, आकाशीय बिजली चमकने और भारी वर्षा होने की संभावना

खबर शेयर करें

शासन ने जारी किये आपदा राहत नम्बर, अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखने के दिये निर्देश

समाचार सच, देहरादून। मौसम विभाग का 16 और 17 जुलाई का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन दो दिन आकाशीय बिजली चमकने और भारी से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गयी है। आज भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी में 16 एवं 17 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड अलर्ट) होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय टिहरी ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने हेतु आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहने, एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, डब्लूबी, पीआईयू आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने तथा ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाये रखने को कहा गया है। इसके साथ ही संवेदनशील ग्रामों/क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखने, समस्त तहसीलें/थाना/चौकियां, अग्निशमन केन्द्र भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाये। विद्यालयों सावधानी, सुरक्षा बरती जाये। असामान्य मौसम, भारी वर्षों की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। इस दौरान प्रमुख नदियां/सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का निरन्तर अवलोकन किया जाता रहे, खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराया जाये।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जिला पंचायतराज अधिकारी टिहरी गढ़वाल को पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित करायेंगे। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र/आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन नं.-01376- 234793, 233433 टोल फ्री नं. 01376-1077, मोबा.नं.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। मानसून अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440