मौसम विभाग पुर्वानुमान: 29 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की सम्भावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में 300 मीटर और उससे अधिक की ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की सम्भावना के अलावा नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, हरिद्धार और उधमसिंहनगर सहित कुछ स्थानों विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए अपने मोबाईल फोन सक्रिय रखने की बात कही हैं। साथ ही जनपद स्तरीय सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण की स्थिति बनाये रखे।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

उन्होंने आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करने, एनएच, लो.नि.वि, पीएमजीएसवाई, सीपीडब्लूडी आदि विभागों को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने की कार्यवाही करने के साथ समस्त चौकी/थानों को आपदा सम्बन्धी उपकरण एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपदा की सूचना जनपद आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 0135-2726066 एवे टोलफ्री न. 1077 पर देने के निर्देश दिये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440