उत्तराखण्ड में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। ऊधमसिंह नगर जिले काशीपुर में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना हेमपुर डिपो के पास स्थित गौशाला के समीप हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसआई सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह स्टेशन मास्टर, काशीपुर ने सूचना दी कि प्रतापपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व गांव वालों की मदद से शव की पहचान की गई।

शव की पहचान पिंटू (55 वर्ष) पुत्र शंकर, निवासी पांडे कॉलोनी, गौशाला, प्रतापपुर, काशीपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था, और इसी कारण उसकी यह दुखद दुर्घटना हुई। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440