दूसरे की जमीन दिखाकर महिला से ठगे लाखों रूपए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के नाम पर एक महिला से लाखों की रकम हड़पे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को प्लाट बेचने के नाम पर इकरारनामा कर लाखों की रकम हड़प ली। पीड़िता महिला द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रकम वापिसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

नैनीताल तल्लीताल नया बाजार, निवासी मंजू पांडे के अनुसार कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात नैनी विहार मल्लीताल निवासी राजेश जोशी से हुई। इस बीच उसने आनन्दपुरी फेस-2, नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी देवकी बमेठा उर्फ दीपा पत्नी यतीन्द्र बमेठा से प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक भूखंड का सौदा तय कराया। इकरार नामा बनवाने के बाद उसने दीपा को बतौर बयाना दो लाख की रकम भी दे दी। इसके बाद उसे चार लाख का चेक दिया। महिला का आरोप है कि 6 लाख लेने के बाद उक्त लोगों ने अपंजीकृत बैनामा बनवा कर रकम हड़प ली। इसके बाद उसे भूखंड में कब्जा नहीं दिया गया। रकम वापस मांगने पर महिला टालमटोल करने लगी। महिला का यह भी आरोप है कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त भूखंड दीपा का है ही नहीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440