सहकारिता राज्य मंत्री ने योजनाओं में प्राप्त धनराशि समय से खर्चने के दिये निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुग्ध विकास, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं में प्राप्त धनराशि समय से खर्चने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी जिलों में दुग्ध उत्पादकों, काश्तकारों के चीज, खोया, छुपी, बद्री घी आदि उत्पादन विक्रय हेतु 30 ग्रोथ सेन्टर खोलने के लिए शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। डेरी निदेशालय में दुग्ध विभाग की समीक्षा करते हुए दुग्ध विकास मंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में दुग्ध उपार्जन-विपणन स्थिति के साथ ही भौतिक व वित्तीय व्यय की अद्यतन जनकारियां ली। कहा कि सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों की सूची मांगते हुए भर्तियां कराने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत डेरी विभाग, दुग्ध संघों, पशु आहारशाला रूद्रपुर में रिक्त पदों को सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति व आउटसोर्स से भरने के लिए 15 दिन में विज्ञप्ति जारी की जाए। निर्देश दिये कि बागेश्वर व रूद्रप्रयाग में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु एनसीडीसी योजनार्न्तगत दुधारू पशु लेने हेतु प्रेरित करें। साथ ही प्राप्त प्रार्थनाओं पर बैकों से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण उपलब्ध कराएं। कहा कि एनसीडीसी योजना के तहत दुधारू पशुओं हेतु ऋण का 50 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार अनुदान देगी। बैठक में निदेशक डेरी जीवन सिंह नगन्याल ने विभागीय क्रियाकलापों की जानकारी दुग्ध विकास मंत्री को दी। बताया कि गंगा गाय महिला डेरी योजना के अन्तर्गत प्रदेश के जनपदों में 361 के सापेक्ष 381 प्रार्थना पत्र बैकों को भेजे गये। जिनमें से बैकों द्वारा 358 प्रार्थना पत्रों को स्वीकृति देते हुए 355 को ऋण वितरित कर दिया गया है। साथ ही लाभायार्थियों द्वारा 355 दुधारू पशु भी क्रय कर लिये गये हैं।
बैठक में लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबन्धक यूसीडीएफ एके नेगी, वित्त अधिकारी कमलेश भण्डारी, पशु आहार प्रबन्धक अजय क्वीरा, सहायक निदेशक बीएस बिष्ट, राम प्रसाद, दुग्ध संघ प्रबन्धक डॉ. एचएस कुटौला, अभियंता आरएन तिवारी, दुग्ध निरीक्षक विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440