शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ मंदिर में विवाह रचाया और संबंध स्थापित करने के बाद विवाह से इनकार कर दिया गया। इस पर पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने पॉस्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। मूलरूप से भीमताल ब्लॉक निवासी किशोरी मुखानी क्षेत्र में किराये में रहती है और मेडिकल कोर्स करती है। किशोरी का कहना है कि करीब तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात भावेश पलड़िया उर्फ भैरव दत्त पलड़िया निासी ग्राम बानना पोस्ट भीमताल से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। किशोरी का कहना है कि भावेश उससे मिलने किराये के मकान में आता रहता था और उससे शादी करने की बात कहता रहता था। इस बीच फरवरी 2019 में भावेश ने उसके साथ घोड़ाखाल मंदिर में शादी कर ली और यह बात परिवारजनों को बताने के लिए मना कर दिया। इसके बाद मार्च 2019 से अगस्त 2020 तक उसके साथ वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी का कहना है कि अगस्त माह में भावेश आर्मी की ट्रेनिंग में चला गया और उसने उससे फोन पर बातचीत बंद कर दी। बाद में उसे यह कह दिया गया कि उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इस पर किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440