पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, हजारों की नगदी लूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूड़की/देहरादून। लॉकडाउन के चलते जहां सारे लोग घरों में कैद है। वहीं बदमाश व लुटरे अपनी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसी ही एक घटना रविवार को हरिद्वार जिले थाना झबरेड़ा के अन्तर्गत दिन-दहाड़े खजूरी गांव में हुई, जहां एक पेट्रोल पम्प पर धावा बोलकर हजारों की नगदी लूट ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की नंदविहार में रहने वाले विक्रांत त्यागी का खजूरी ग्राम में विक्रांत एंड कार्तिक फीलिंग स्टेशन नामक पैट्रोल पम्प हैं। रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप के मालिक विक्रांत त्यागी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूटपाट की। जिसमें 50 से 55 हजार नगदी बताई जा रही है। लूट की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार समेत आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। इधर इस घटना से लोगों में डर का माहौल व्याप्त है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440