लापता युवती प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंची

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस जिस लापता युवती को तलाश रही थी, वह प्रेमी के साथ थाने आ पहुंची। जहां उसने प्रेमी के साथ विवाह रचाने की जानकारी दी। पुलिस के सामने दोनों के परिवारों की सहमति पर युवती प्रेमी के साथ चली गई। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में रहने वाली एक युवती बीती 8 मार्च को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर 10 मार्च को उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। इधर अभी पुलिस युवती की खोजबीन कर ही रही थी कि शुक्रवार की प्रातः वह पड़ोस में रहने वाले इमरान नामक युवक के साथ थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और इमरान से प्रेम करती है। लिहाजा उसने इमरान के साथ निकाह कर लिया है। अब वह इमरान के साथ ही रहेगी। एसओ मोहम्मद युनूस ने बताया कि थाने में दोनों के परिवारजनों की वार्ता कराई गई। सहमति पर युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440