लापता संक्रमित मरीज का एसटीएच के शौचालय में मृत अवस्था में मिलना एक गंभीर मामला : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बीती देर रात एसटीएच से कोरोना संक्रमित मरीज के लापता होने के 24 घंटे बाद अस्पताल में ही शौचालय के अंदर मृत अवस्था में मिलने के मामले को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि उक्त घटना के लिये अस्पताल प्रशासन के साथ प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
बल्यूटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुमाऊं के एकमात्र और सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी घोर लापरवाही का उजागर होना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी में एक है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीज के लापता होने के बाद जहां अस्पताल प्रशासन और पुलिस को उसे ढूंढने में पूरी ताकत लगानी चाहिए थी वही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने कुमाऊं के एक सबसे बड़े अस्पताल को मजाक का केंद्र बना दिया है। अस्पताल से लोग ऐसे भाग रहे हैं, जैसे अपराधी पुलिस से बचने के लिए भागते हैं। इसे साफ जाहिर है कि मरीजों का सरकारी अस्पतालों में न तो ठीक से इलाज हो पा रहा है और न ही उन्हें कोई सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से भी इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश और उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा से भी मामले में सरकार से जवाब मांगने की मांग की है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह सिर्फ न केवल अस्पताल से मरीज के लापता होने और उसके मृत अवस्था में मिलने का सवाल नहीं है, बल्कि प्रदेशभर के उन लाखों लोगों के जीवन मरण का सवाल है, जो हर प्रकार की बीमारी के अपने इलाज के लिए सिर्फ सरकारी अस्पतालों पर ही निर्भर रहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की तो प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440