जवाहर नगर क्षेत्र से गायब किशोरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 11 मार्च को घर से गायब हुई किशोरी को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक आरोपी के साथ बरामद कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और आरोपी को जेल भेज दिया है।

आपको बता दे कि जवाहर नगर क्षेत्र से विगत 11 मार्च को 14 वर्षीय नीमा (काल्पनिक नाम) अपने घर से रात को बिना बताये चली गयी थी। जब परिजनों ने घर में नीमा नहीं देखा तो घबरा गये और खोजबीन की लेकिन उसका कुछ नहीं पता चल पाया। हार कर नीमा की मां ने बनभूलपुरा थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवायी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नीमा की तलाश शुरू कर दी। जिसके तहत पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली। टीम ने नीमा को जवाहर नगर में ही रहने वाले दीपक कुमार नाम के युवक के साथ सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दीपक नीमा को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने बताया कि अगर थोड़ी हो जाती तो वह उसे शहर से बाहर ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440