ऑन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता में हल्द्वानी की ज्योति गोस्वामी को मिशन शक्ति सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित ऑन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता में हल्द्वानी की ज्योति गोस्वामी को मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि बालिका दिवस पर कोविड-19 के चलते चित्रकला, पोस्टर व कविता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से कई लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी से ज्योति गोस्वामी ने भी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें ज्योति द्वारा पोस्टर क्या जिसमें बेटी का महत्व और बेटी बचाओ आधारित कलाकृति की गई। प्रतियोगिता आयोजक अध्यक्ष पिंकी देवी ने बताया गया कि ज्योति द्वारा एक ही पोस्टर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के विभिन्न संदेश दिए गए और उस पोस्टर के आधार पर उन्हें मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440