भाजपा सरकार पर बरसे विधायक सुमित हृदयेश, बोले-नैनीताल की घटनाएँ लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस करेंगी राज्यव्यापी आंदोलन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गैरसैण विधानसभा सत्र से लौटने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल में घटित घटनाओं को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन ने विपक्षी विधायकों तथा नेता प्रतिपक्ष पर हमला करवाकर कानून की मर्यादाओं को तोड़ा।

हृदयेश ने कहा कि नैनीताल में हुआ किडनैपिंग कांड बेहद शर्मनाक है और इसके लिए तत्कालीन डीएम व एसएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अडिग है और जब तक दोनों अधिकारियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक पार्टी संघर्षरत रहेगी।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम मेले से दो दिन पहले ही उमड़ा आस्था का सैलाब, 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

विधायक ने यह भी कहा कि नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान अराजकता और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ने का नजारा पूरे देश ने देखा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी और भाजपा सरकार से जवाब मांगेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440