विधायक सुमित का आरोप, कहा- दिवंगत इंदिरा हृदयेश के बाद यहां विकास कार्य एक इंच भी नहीं बढ़ा आगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी क्षेत्र विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी माता एवं उत्तराखण्ड की पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत इंदिरा हृदयेश की 13 जून को द्वितीय पुण्यतिथि है, लेकिन उनके बाद यहां विकाय कार्य एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया है। उनका कहना है कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी सौतेला व्यवहार कर रही है।

विधायक सोमवार को यहां अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि उनकी माता इंदिरा हृदयेश की सोच विकास कार्य को लेकर थी और उन्होंने हल्द्वानी के लिए कई विकास कार्य लिए। उनका कहना था कि वर्तमान में हल्द्वानी से आईएसबीटी गायब हो गया है। आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं जाता है। स्टेडियम की बदहाली को पूरे प्रदेश की जनता देख रही है। आज सात साल बाद बदहाल की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें -   आमलकी एकादशी 2026: इस दिन भगवान विष्णु पर पीले चंदन, तुलसी और शंख का करें उपाय, चमक उठेगी किस्मत

उन्होंने अपनी माता स्व इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने हल्द्वानी के विकास को आगे बढ़ाया और हर समस्या से निपटने के लिए योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी अगर अपने सही जगह पर बनता तो जनता को सुविधा मिलती। उन्होंने कहा की आज स्व इंदिरा हृदयेश की कमी सभी को खल रही है।
सुमित हृदयेश ने कहा कि दिवंगत इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर 13 जून को हल्द्वानी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। सुमित हृदयेश ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के लिए सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए रास्तों पर चलना और शहर को विकास के मार्ग पर आगे लेकर जाना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440