मोदी सरकार लिया बड़ा फैसला : टिकटॉक, हेलो और कैम स्कैनर सहित 59 चीनी ऐप पर लगी पाबंदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने चीन के 59 स्मार्टफोन ऐप्स को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। जिन ऐप्स पर रोक लगाई गई है, वे चीन में बने हैं या उनका मालिकाना हक़ रखने वाली कंपनियां चीनी हैं। इन ऐप्स में टिकटॉक, पबजी, यूसी ब्राउज़र और शेयरइट ऐप जैसे शामिल हैं जो भारत में काफ़ी ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।

ज्ञात हो कि भारत सरकार ने यह फ़ैसला उस समय लिया है जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जान जाने के बाद भारत में चीनी सामान, सॉफ्टवेयर्स और ऐप्स आदि के बहिष्कार की आवाज़ें उठ रही थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के मुताबिक, इन ऐप्स को भारत की संप्रभुता एवं एकता, सुरक्षा और व्यवस्था के लिए नुक़सानदेह होने के कारण प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

आईटी मंत्रालय ने आईटी एक्ट के सेक्शन 69 । के तहत यह क़दम उठाया है। ये ऐप्स ऐंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लैटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित होंगे। आईटी मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट यूजर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि इंडिया साइबरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

इस तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब ऐंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लैटफॉर्म्स को अपने स्टोर्स ने इन ऐप्स को हटाना होगा। हालांकि, सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों से इन ऐप्स को अनइंस्टॉल करने की अपील नहीं की गई है।

जिन लोगों के मोबाइल पर ये ऐप्स इंस्टॉल्ड हैं, वे तब तक मौजूद रहेंगे जब वे उन्हें मैनुअली नहीं हटाएंगे। हालांकि,ऐप स्टोर से हट जाने के बाद वे अपने स्मार्टफ़ोन में इस्टॉल किए गए ऐप्स को अपडेट नहीं कर पाएंगे। जिन ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया है उनमें गेमिंग, ब्यूटी कैमरा, ब्राउज़र, न्यूज़ और अन्य यूटीलिटी ऐप्स शामिल हैं।

देखें, प्रतिबंधित चीन ऐप्स की पूरी लिस्ट:

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440