समाचार सच, देहरादून। विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव को भुनाने का भरपूर प्रयास कर रहीं हैं। इसी क्रम मे भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस कविता को थीम सांग के रूप में लांच किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने चार दिसंबर को दून में हुई रैली में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को प्रदर्शित किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ के नजदीक एक गुफा में साधना की थी। जून 2013 में जब केदारनाथ में आपदा आई तो तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने उत्तराखंड आकर केदारनाथ के पुनर्निर्माण का जिम्मा उन्हें सौंपने का आग्रह किया, लेकिन तब तत्कालीन सरकार ने उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी थी।
वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ को संवारने का बीड़ा उठाया। आज उनके सपने के अनुरूप केदारपुरी एकदम नए कलेवर में निखरी है। इसके साथ ही केदारपुरी की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित करने की कसरत शुरू हो गई है। इसके अलावा राज्य को कई केंद्र पोषित योजनाएं भी उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड को मिली हैं। पांचवीं विधानसभा के चुनाव हैं तो पार्टी ने इसमें भी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को भुनाने की ठानी है। इसी कड़ी में भाजपा के मीडिया सेंटर में चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की कविता पर आधारित थीम सांग को लांच किया गया। इसकी लांचिंग भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में की गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













