समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83341 नए केस आए हैं। जबकि 1096 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच चुकी है, साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 68 हजार से ज्यादा है। परेशान करने वाली बात यह है कि भारत में अब एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब आ गई है। फिलहाल 30 लाख से अधिक मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर चले गये हैं।
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 8 लाख 43 हजार के पार हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 391 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 25,586 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है, जहां एक दिन में 10,199 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 4 लाख 65 हजार 730 हो गया है। तीसरे नंबर पर 4 लाख 45 हजार से ज्यादा केसों के साथ तमिलनाडु काबिज हो गया है। जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 3 लाख 70 हजार केस हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में 7608 मौतों के मुकाबले कर्नाटक में अभी 6054 मरीजों की मौत हो चुकी है।
फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 78 फीसदी यानी करीब 30.37 लाख लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 65 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब हैं।
बिहार में शहरी क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें ताजा हालात
इस बीच दिल्ली में भी कोरोना का खतरा लौटता दिख रहा है। पिछले महीने टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी के बाद राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, इस दौरान होम आइसोलेशन में रखे जा रहे मरीजों की संख्या 43 फीसदी तक बढ़ गई। यानी कोरोना से संक्रमित हुए ज्यादातर लोग अब अस्पताल की जगह होम आइसोलेशन में ही रखे जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के डेटा के मुताबिक 1 सितंबर तक होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की संख्या 8119 तक पहुंच गई, जबकि तब एक्टिव केस 15 हजार 870 पर थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


