इस शहर के 351 घरों में पाया गया मच्छर का लार्वा…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों की 189 टीमों के द्वारा 45705 आबादी के अंतर्गत 9141 घरों में डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जांच की गयी, जिसमें से 351 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 38386 कंटेनर की भी जांच की गयी, जिनमें से 456 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया। टीमों के द्वारा सभी जगह पाया गया लार्वा नष्ट करते हुए जनसामान्य को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर के पंपलेट वितरित किए तथा मुख्यमंत्री महोदय के संदेश के बारे में बताया गया। सभी लोग प्रत्येक रविवार 9ः00 बजे 15 मिनट के लिए अपने घर एवं घर के आसपास चेक करें कि कहीं पर पानी तो नहीं रुका है यदि पानी रुका हुआ है तो उसे साफ करें। इस प्रकार यदि हर हफ्ते पानी की सफाई होते रहे तो डेंगू का लार्वा नहीं पनप पाएगा, जिससे डेंगू जैसी महामारी से जनसामान्य को बचाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरे आर्यन, अब उसी संगठन को पछाड़कर बने अध्यक्ष, देखें MBPG की पूरी नई छात्रसंघ टीम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440