पर्वत की महिलाओं को मिली नई ताकत! मुकेश बोरा ने किया नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति का शुभारंभ, पहले ही दिन जुटा 60 लीटर दूध

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने पर्वतीय क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पर्वतीय क्षेत्र की सेला महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का उद्घाटन कर संघ की 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ किया।

फीता काटकर समिति का उद्घाटन करते हुए मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन आज ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक रीढ़ बन चुका है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में आज एक्शन मोड अलर्ट! अत्यंत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

समिति के संचालन के पहले ही दिन 60 लीटर दूध का संग्रहण किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार नैनीताल दुग्ध संघ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य तय किया है। इसे नई दुग्ध समितियों के गठन, अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नैनीताल दुग्ध संघ से करीब 40 हजार दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। पशुपालन से लेकर दुग्ध समितियों के संचालन तक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती दी है। वर्तमान में जनपद में 702 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल भी स्कूलों की छुट्टीः ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा आदेश, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

इस अवसर पर पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, एफओ शांति कोरंगा, महिला डेयरी मार्ग प्रभारी बसंती, मनीष रमोला, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440