टिहरी गढ़वाल के पर्वतारोही रोहित भट्ट को मानव भारती विद्यालय ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

Mountaineer Rohit Bhatt of Tehri Garhwal honored by Manav Bharti Vidyalaya

समाचार सच, देहरादून। ग्राम पाली विकास खण्ड भिलंगना जिला टिहरी गढवाल निवासी 22 वर्षीय युवक रोहित भट्ट द्वारा विश्व के सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं में सम्मिलित दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी (5895 मी. ऊँची) माउण्ट किलमंजारो पर 361 फीट लम्बा तिरंगा फहराकर विश्व रिकार्ड बनाने के लिये मानव भारती विद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया। आपकों बता दें कि इससे पूर्व रोहित भट्ट द्वारा उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा में आये ऐवलांच में बहादुरी का परिचय देते हुये स्वयं के घायल होने के बावजूद भी अपने 04 पर्वतारोही साथियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी है।

पर्वतारोही 22 वर्षीय युवक रोहित भट्ट के सम्मान में मानव भारती स्कूल के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मन्त्री मातबर सिंह कण्डारी, मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉक्टर हिमांशु शेखर, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं एवं पर्वतारोही रोहित भट्ट के पिताजी जगदम्बा प्रसाद भट्ट, ग्राम प्रधान रामप्रकाश राणा इत्यादि उपस्थित थे। समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक डा0 अनन्तमणि त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जसलीन कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने तथा मानव भारती विद्यालय ने रोहित भट्ट को उनकी इस अपार उपलब्धि के लिये स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440