हल्द्वानी में सीएए को लेकर 3 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन देर रात ऐसे हुआ समाप्त

खबर शेयर करें

-प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने ली राहत की सांस -शुक्रवार की सुबह ही ताज चौराहा में चल रहा धरना लाइन नंबर 8 में हुआ था स्थानान्तरित

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर सीएए व एनआरसी के विरोध में यहां विगत तीन दिन से ताज चौराहा में चल रहा महिलाओं का धरना शुक्रवार देर रात को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। राष्ट्रगान गायन व महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी अपने – अपने घर चले गए, धरना समाप्त होने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

करीब रात 11 बजे एसएसपी सुनील मीणा, एसडीएम विवेक राय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव सहित तमाम आला अधिकारी धरने में पहुंचे, और महिला प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांति पूर्वक धरना समाप्त करवाया। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा को ज्ञापन दिया और उसके बाद राष्ट्रगान गाकर अपना धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

गौरतलब है कि सीएए व एनआरसी के विरोध में ताज चौराहा में चल रहे धरनास्थल पहुंच कर बीती रात डीआईजी जगत राम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि ताज चौराहा में धरने के कारण यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से शुक्रवार की प्रातः तक का समय मांगा था। शुक्रवार प्रातः प्रदर्शनकारियों ने आपसी सहमति से प्रदर्शन को ताज चौराहा से लाइन नंबर आठ स्थित मुसाफिर खाने में स्थानान्तरित कर दिया था। लेकिन पुलिस व प्रशासन उक्त धरने को शांतिपूर्वक समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। जो देर रात तक मेहनत रंग लाई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व प्रशासन की बात मान कर अपना धरना शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हालांकि एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि एहतियात के तौर पर अभी वनभूलपुरा में पुलिस तैनात रहेगी, 27, 28 और 29 जनवरी को फिर से मुस्लिम समुदाय द्वारा धरने की बात कही गई है उसको देखते हुए भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

धरने में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, शुऐब अहमद, रईसुल हसन, अरशद अय्यूब, अब्दुल राजिक, इस्लाम मिकरानी, विक्की खान, गुफरान मिकरानी, जिशान परवेज, आसिम मिकरानी, इमरान मिकरानी, जुबेर मिकरानी, सलमान सिद्दीकी, अमन सिद्दीकी, तरन्नुम, शहाना मतीन सिद्दीकी, उजमा अस्लाम, जाहिद शाजिया, शोफिया, जरताज एडवोकेट, अदीक मिकरानी, फातिमा रईसुल, मंतशा मिकरानी, मरियम मिकरानी, शहाना, शमां गुफरान, अलीशा मिकरानी, अकीला, मेहनाज, नसरीन, आशमा अख्तर, जावेद सिद्दीकी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440