आंदोलन होगा और उग्र, क्षेत्रीय संघर्ष समिति की सरकार को चेतावनी

खबर शेयर करें

सर्किल रेट के विरोध में 30वें दिन भी धरना जारी

समाचार सच, हल्द्वानी। बढ़े हुए सर्किल रेटों के विरोध में हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले बुद्ध पार्क में चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किय जायेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए रेट वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान उनका कहना था कि जमीनों के सर्किल रेट में भाजपा सरकार द्वारा की गई 400 से 600 फीसदी वृद्धि की गई है। जो न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस के इस फैसले से आम आदमी का जमीन लेकर घर बनाने का सपना महज सपना ही बनकर रह गया है। समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि सरकार जब तक इस मामले में तत्काल निर्णय नहीं ले लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

आज धरने में मुख्य रूप से पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, जसविन्दर भसीन, राजा फर्स्वाण, उमेश बिनवाल, शैलेन्द्र दानू, प्रदीप नेगी, गोविन्द पांडे सहित भारी संख्या में लोग बैठे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440