सांसद अजय भट्ट ने 5 करोड़, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा समेत 6 विधायकों ने दिये 15-15 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिये सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल व उधमसिंह नगर जनपद को 5 करोड़ की निधि दी है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए वायरस संदिग्ध मरीजों की जांच-उपचार एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं को मुख्यमंत्री की अपील के बाद प्रदेश के विधायकों ने विधायक निधि से 15-15 लाख रुपये दिये हैं। इस क्रम में जिले के 6 विधायकों ने मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को 65 लाख की धनराशि कोरोना वायरस नियंत्रण हेतु अपने-अपने स्वीकृति पत्र सौंप दिये हैं।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को पत्र माध्यम से कहा कि कोरानो जैसी बीमारी से निपटने हेतु जितना भी पैसा चाहिए वह उनकी सांसद निधि से खर्च कर सकते हैं। उनका कहा है कि जिलाधिकारी को जो भी धनराशि निधि से रिलीज करेंगे मुझसे उक्त धनराशि का पत्र बाद में मंगवा लेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी 6 विधायकों नेता प्रतिपक्ष/हल्द्वानी विधायक डॉ0 इन्दिरा हदयेश 15 लाख, विधायक कालाढूंगी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत 10 लाख, नैनीताल विधायक संजीव आर्य 10 लाख, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का 15 लाख, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा 5 लाख व रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने 10 लाख की धनराशि अपनी-अपनी विधायक निधि से जनपद मे कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण जांच- उपचार, दवायें, उपकरण अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी को तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र दवायें, उपकरण खरीद व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु 65 लाख स्वास्थ्य विभाग को अवमुक्त किये जा सकें। जिन विधायकों ने 15 लाख की धनराशि नही दिये वे शेष धनराशि दूसरी किस्त मे देंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440