दीपा के सिर सजा मिसेज वट सावित्री का ताज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वट सावित्री के पावन अवसर पर एमएस सेवा संस्थान तथा गुरुदेव फाउंडेशन द्वारा तल्लीताल पंत पार्क में मिसेज वट सावित्री प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें मेहँदी, मिसेज सावित्री तथा पूजा थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीपा भट्ट के सिर सजा मिसेज वट सावित्री का ताज वहीं पूर्णिमा पोखरिया द्वितीय तथा जानकी तृतीया रही।
थाल सजाओ प्रतियोगिता में भावना, रीता भट्ट, अनिता, नीमा भंडारी ने बेहद आकर्षण ढंग से थाल सजाओ प्रतियोगिता में थाल सजाकर जज का मन मोह लिया।
वहीं बच्चो की मेहँदी प्रतियोगिता में चेतना प्रथम, अनुष्का द्वितीय तथा मान्या श्रोत्रिया तृतीया स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रगति जैन, वर्षा आर्य तथा गुरुदेव फाउंडेशन को संचालिका हर्षिता शर्मा शामिल रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   ज्वैलर्स शोरूम से 90 लाख के सोना-हीरा स्टॉक में कमी, जीएम पर गबन का मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440