मुकेश पाल बने ऑल इंडिया पुलिस के चीफ कोच, 1 से 7 अक्टूबर तक उजबेकिस्तान वर्ल्ड चैपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एएस आई मुकेश पाल को ऑल इंडिया पुलिस का चीफ कोच बनाने व 1 से 7 अक्टूबर तक उजबेकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एसपीसिटी डॉ. जगदीश चन्द्र व सीओ शांतनु पाराशर ने कहा कि ऑल इंडिया कंट्रोल बोर्ड दिल्ली द्वारा एएसआई मुकेश पाल को ऑल इंडिया पुलिस का चीफ कोच बनाया जाना नैनीताल पुलिस के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक ताशकंद (उजबेकिस्तान) में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चौंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मुकेश पाल को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

इस मौके विपिन गुप्ता, हर्ष वर्धन पांडे, विशाल शर्मा, विपिन चन्द्र पांडे, नवीन वर्मा, सुरेश चन्द्र पांडे, सुशील जोशी, मनोज गुप्ता, प्रदीप सबरवाल,आदि व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440