समाचार सच, देहरादून। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रमुख शऐब अहमद ने कहा की मुलायम सिंह यादव सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जायेंगे। यहां सपा हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित शोक सभा में पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया।
शोक सभा में प्रदेश प्रमुख ने कहा की मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। सपा नेता मुलायम सिंह यादव वह बड़े नेता थे जिसे देश को जरूरत थी। वह ज़मीन और लोगों से जुड़े नेता थे। उन्होंने गरीबों को उठाने और उनकी बदहाली दूर करने के लिए अपनी ज़िंदगी दी। मुलायम सिंह यादव अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।
सपा वरिष्ठ नेता सुरेश परिहार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।
शोक सभा में संजय सिंह, डिंपल पांडे, अख्तर अली, वसीम सिद्दीकी, अनम मलिक, इकराम सिद्दीकी, शानू वारसी सहित आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













