फाइबर सहित कई तरह के विटामिन ए, सी और मिनरल्स मौजूद होते सिंघाड़े और मिश्री में

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ठंड के मौसम की शुरुआत के बाद बाजार में सिंघाड़ा काफी देखने को मिलता है। खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, साथ ही इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और आपको हाइड्रेट रखता है। वहीं, मिश्री चीनी का प्राकृतिक रूप है, जो न सिर्फ आपकी मीठे की क्रेविंग को दूर करने में मदद करती है, साथ आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। दोनों में सेहत के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सिंघाड़ा की बात करें तो यह फाइबर, विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं, वहीं धागे वाली मिश्री में भी कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं।

बहुत से लोग सिंघाड़ा और मिश्री का साथ में सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग सिंघाड़े के आटे का हलवा या अन्य मीठे पकवान बनाते समय भी चीनी के बजाए, मिश्री का प्रयोग करते हैं। क्या आप जानते हैं, ऐसा करने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो दोनों का ही साथ में सेवन करने सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

सिंघाड़ा और मिश्री के फायदे-

शुगर क्रेविंग करे कंट्रोल
अगर आप सिंघाड़ा और मिश्री का साथ में सेवन करते हैं, तो ऐसा करने से आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करने में मदद मिलेगी। मीठे फूड्स का अधिक सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

एनर्जी प्रदान करता है
सिंघाड़ा पानी से भरपूर होता है वहीं मिश्री खाने से भी शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह जल्दी पच जाते हैं और आपकी थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। 

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

पेट स्वस्थ रहता है
सिंघाड़ा और मिश्री दोनों ही, पाचन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। यह पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन संबंधी समस्याएं दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में यह कॉम्बिनेशन बहुत मददगार साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघाड़ा एंटीक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है।

वजन प्रबंधन में मिल सकती है मदद
डाइट्री फाइबर सेे भरपूर सिंघाड़ा और मिश्री का कॉम्बिनेशन, लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। यह शुगर क्रेविंग्स को कम करता है और आप अनहेल्दी चीजों का सेवन कम करते हैं। इस तरह से वजन प्रंबंधन में सहायता करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440