संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय, आज भंडारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गोलज्यू महाराज स्थापना समिति राजपुरा के द्वारा दो दिवसीय आठवां वार्षिक उत्सव का प्रारंभ किया गया। प्रथम दिन गोलज्यू महाराज की जागर तथा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोलज्यू महाराज की जागर से हुई
और उसमें गोलज्यू महाराज के डांगरिया आनंद गुरु के ऊपर अवतरित हुए । जगरिया हरीश राम थाली बजाने वालों में करन कुमार और होऊ लगाने वालों में चंदन आर्य जी रहे ।
शाम को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी कला से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें -   बलियानाला जंगल में मिला लापता गाइड का शव, छह मार्च से घर से था गायब

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रविंद्र बाली ने कहा कि हमारे संस्कार हमारी धरोहर हैं हमें समय-समय पर इन रीति-रिवाज का और संस्कारों का पालन करना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम समय समय पर हर क्षेत्र में होने चाहिए इससे हमारे आने वाली पीढ़ी को जागरूकता मिलती है । उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को पूजा पाठ वह हवन आदि धार्मिक कार्यक्रमों के बाद 12 से बजे विशाल भंडारी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम मे क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । गोलू महाराज के दर्शन किए दर्शन करने के पश्चात सभी ने प्रसाद लिया और महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों को सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमित्रा प्रसाद, कमलेश जोशी, गीता जोशी, हितेश चंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पवन साहू, शैलेंद्र, रीना बाली, रानी गंगा देवी, माया कश्यप, लीला देवी राधा देवी, पूरन आर्य, प्रकाशन, नीतीश कुमार, रवि कुमार, राहुल रस्तोगी और भक्त उपस्थित रहे ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440